मुनस्यारी में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM: ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय मुनस्यारी दौरे पर हैं। बुधवार सुबह होते ही मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह भ्रमण पर निकले। इस दौरान सीएम ने सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया।

CM dhami munsyari morning walk

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता का हाल जाना। साथ ही उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *