उत्तराखंड: एक गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, दोनों केस में शामिल एक ही गिरोह

उत्तराखंड में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिला है. राजधानी देहरादून से लेकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जैसे बड़े जिले लगातार आपराधिक घटनाओं के केंद्र बनते जा रहे हैं. इसी कड़ी में हरिद्वार जिले के रुड़की से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने न केवल पुलिस महकमे बल्कि शहर और ग्रामीणों को झकझोर दिया है. इस घटना ने पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रुड़की के एक ही गांव में दो अलग अलग महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. हैरानी की बात यह है कि पहली महिला के साथ गैंगरेप के मामले में जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था वही आरोपी दूसरी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के भी दोषी हैं. दूसरी पीड़िता की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों ही मामलों में अपराध का तरीका एक जैसा था.

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पहली पीड़िता का पति ईंट भट्टे पर काम करता है. उसका पति करीब छह महीने पहले वह काम के सिलसिले में कोटद्वार गया था. इसी दौरान पति का एक दोस्त महिला के घर आने जाने लगा. आरोप है कि एक दिन आरोपी महिला के घर पहुंचा. उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. जिसके बाद आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को वहां बुलाया. इसके बाद तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

इस दौरान एक आरोपी ने पूरी घटना का अश्लील वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया. पीड़िता के अनुसार, इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इससे मानसिक रूप से टूट चुकी महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी मेहरबान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *