UK 07 Rider अनुराग डोभाल के वीडियो से मचा हड़कंप, एक्शन में आई पुलिस, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल UK07 ने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो को यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना आखिरी वीडियो बताया. उन्होंने इस वीडियो में अपने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाये. इसके साथ ही उन्होंने मानसिक प्रताड़ना के चलते कई बार सुसाइड का प्रयास करने की बात कही. यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इस वीडियो में कई खुलासे किए. वहीं, उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस लगातार उन्हें काउंसलिंग के लिए ढूंढ़ रही है.

बीते एक साल तक उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर बाइकर अनुराग डोभाल अपने सोशल मीडिया पर The UK07 Rider नाम से युवा दिलों की धड़कन थे. उनका करियर पीक पर था. वे हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 से भी लौट कर वापस आये. जिसके बाद यह समय उनके करियर का शिखर पर था, फिर अचानक से पिछले कुछ महीनों से अनुराग सोशल मीडिया से गायब थे. अब अचानक सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है. उनके इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है.

अनुराग डोभाल की हाल में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वायरल वीडियो में वो बात करते हुए वह कई बार रो पड़े. सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा इंसान जीवन में पैसे चाहे कितने भी कमा ले लेकिन जरूरी नहीं कि उसे खुशियां भी मिले. उन्होंने कहा फेमस होना और स्टारडम होना इतना ही अच्छा है उतना ही बड़ा अभिशाप भी है.

उन्होंने अपने वीडियो में अपने कुछ हाल के पारिवारिक रिश्तों में आए परेशानियों का ख़ुलासा किया. उन्होंने बताया उन्हें किस तरह से अपने ही घर में अपनों से ही दुख मिला है. उन्होंने अपने परिवार के लोगों पर सवाल खड़े किए हैं. यही नहीं, उन्होंने इस वीडियो को अपना आखिरी वीडियो बताया.

अनुराग डोभाल (uk07 rider) की इस अच्छी खासी फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनकी इस इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाड़ सी आ गई है. यही वजह है कि अब इस मामले में उत्तराखंड पुलिस भी सक्रिय हो गई है. पुलिस के अनुसार अनुराग डोभाल का घर डोईवाला थाना क्षेत्र में पड़ता है.

एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया वह पिछले कुछ हफ्तों से उत्तराखंड से बाहर हैं. उन्होंने बताया उनका मनाली में रिजॉर्ट है, वो वहीं पर मौजूद हैं. यह वीडियो भी वहीं से पोस्ट की गई है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस लगातार उन्हें काउंसलिंग के लिए ढूंढ़ रही है. हालांकि, इससे संबंधित अभी कुछ उतराखंड में नहीं है. उनके पास कुछ जानकारी होगी तो वे इसका संज्ञान लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *