देहरादून के मांडूवाला जंगल में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मांडूवाला के जंगल महिला का शव में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। बुधवार को मांडूवाला के जंगल महिला का शव मिलने की खबर से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी हुई है। शव मिलने के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *