देहरादून पुलिस को सलाम: जब शहर सो रहा था, तब देहरादून पुलिस जाग रही थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात पंजाब क्षेत्र से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखण्ड-हिमाचल सीमा क्षेत्र तक पहुंचे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून एसएसपी श्री प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व मे पुलिस एवं प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की।

बताया जाता है कि देहरादून शहर की ओर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं देहरादून एसएसपी व पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित किया तथा शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की। देर रात रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें आपसी समझ और संवाद के माध्यम से स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला गया।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान देहरादून एसएसपी व पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी पूरी रात शहर की सुरक्षा, गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। जब अधिकांश नागरिक अपने घरों में सुरक्षित और निश्चिंत होकर विश्राम कर रहे थे, तब देहरादून पुलिस बल शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा था।

हमारी सुरक्षित और शांतिपूर्ण रात के पीछे उत्तराखंड पुलिस बल की सतर्कता, मेहनत और समर्पण छिपा होता है। समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

देहरादून पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन तथा सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हार्दिक धन्यवाद और सम्मान।

“जब शहर सो रहा था, तब पुलिस जाग रही थी।”

देहरादून पुलिस को सलाम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *