मानसून सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, कल से शुरू होगा सत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र के लिए सीएम धामी गैरसैंण पहुंच गए हैं। इस दौरान चमोली के जिलाधिकारी ने उनका स्वागत किया।

विधानसभा मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गैसें पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और एसपी सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

cm dhami gairsain

बता दें कि 19 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। अब तक सत्र के लिए 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *