अंकिता के परिजनों से मिलने के बाद सीएम धामी का बयान, बोले प्रदेश में फैलाया जा रहा भ्रम

अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कानूनी करवाई अपने स्तर पर जारी रहेगी। पूरे मामले की SIT लगातार जांच कर रही है।

सीएम ने कहा कि कानून द्वारा की गई हर जांच पर सरकार भी विचार विमर्श कर रही है, जिसके बाद सरकार भी इस पर निर्णय लेगी। लेकिन इस पूरे मामले में पिछले 15 दिनों से जिस तरीके से भ्रम फैलाया जा रहा था उससे राज्य में चल रही विकास योजनाएं चल रही थी, उस प्रकरण के कारण लोगों को भ्रमित करने का काम किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से कथित ऑडियो एक फिर बाहर निकला है उससे साफ होता है कि इस प्रकरण में पिछले दिनों से षड्यंत्र हो रहा है और उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने ऑडियो वायरल करने वाली उर्मिला और सुरेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके कारण प्रदेश का माहौल खराब हुआ है, इसलिए उनको प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

आपको बता दे उर्मिला सनावर और सुरेश राठौऱ का एक और ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राठौर उर्मिला को भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को फ़साने की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *