स्वास्थ्य मंत्री ने किया पौड़ी के CMS को सस्पेंड, करोड़ों को CT स्कैन मशीन के रखरखाव में बरती थी लापरवाही

स्वास्थ्य विभाग की कमान संभालने के बाद से ही मंत्री सुबोध उनियाल एक्शन मोड़ में है। टिहरी के बाद मंत्री ने पौड़ी के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में की गई कोताही के चलते मंत्री ने तत्कालीन सीएमएस और पूर्व सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें बीते सोमवार को मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि 2022 में खराब हुई सिटी स्कैन मशीन को सुरक्षित स्थान पर रखने की बजाय खुले में रखा हुआ है। जिसके चलते करोड़ों की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ये देख मंत्री का पारा चढ़ गया।

मंत्री ने सीएमएस डॉ विजयेंद्र भारद्वाज और पूर्व सीएमओ को लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुई मंत्री सुबोध उनियाल ने तत्कालीन महानिदेशक, संयुक्त निदेशक एवं सहायक निदेशक से भी इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

बताया जा रहा है मशीन खराब होने से पहले कई महीने तक खुले में धूल फांकती रही। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उस समय बताया गया था कि मशीन के किसी पार्ट में खराबी आ गई थी। जल्द मशीन ठीक कर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन मशीन ठीक नहीं कराई गई और वो पूरी तरह खराब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *