देहरादून में भीषण सड़क हादसा, मोहब्बेवाला में कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की मौत की आशंका

राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर वर्ना कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार कंटेनर के नीचे पूरी तरह दब गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबी कार को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों और हताहतों की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *