PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में आतंकी साजिश, ISI का संदिग्ध गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल 2026 के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। उत्तराखंड STF ने प्रेमनगर इलाके से 29 साल के विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था।

पुलिस को उसके पास से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और संदिग्ध मोबाइल डेटा मिला है। झाझरा का रहने वाला विक्रांत देहरादून में ही रहकर साधारण काम करता था ताकि किसी को शक न हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्ठी के संपर्क में था।

इसी भावना से वह सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी के संपर्क में आया, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने से जुड़े भड़काऊ पोस्ट और रील्स डाल रखी थी। इसके बाद उसे अलग-अलग टास्क दिए जाने लगे। शुरुआत में उसे देहरादून और आसपास के इलाकों, खासकर पुलिस थानों और प्रमुख स्थानों की वीडियो बनाकर भेजने को कहा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन और वीडियो फुटेज तक पाकिस्तान भेजी। इसके बाद उसे और गंभीर टास्क सौंपे गए जिसमें आईएमए, आईएसबीटी और पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) जैसे संवेदनशील संस्थानों की रेकी कर उनकी वीडियो भेजना शामिल था। उसने इनमें से भी कुछ स्थानों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजे थे।

पूछताछ में आरोपी विक्रांत ने बताया कि पाकिस्तानी से उसे निर्देश मिले थे कि ये जगहें तुम्हें बम से उड़ानी है, बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम का व्यक्ति देगा। घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *