सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पुलिस ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि छेड़े हुई है. ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार पुलिस ने अब तक कई ढोंगी बाबाओं को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. जबकि पुलिस का अभियान अभी भी लगातार जारी है.
हरिद्वार जनपद पुलिस लगातार धर्म का चोला ओढ़ कर अपने निजी स्वार्थ के लिए कार्य करने वाले ढोंगी बाबाओं पर लगातार शिकंजा कस रही है. जिनके खिलाफ 172 (2) बीएनएसएस और पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है. जबकि बीते दिन पुलिस ने 36 ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की. 30 जुलाई को हरिद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बहरूपिए बाबा जो बाबाओं के भेष में तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि कलाओं को दिखाकर स्थानीय लोगों एवं यात्रियों से ठगी करने वालों पर एक्शन लिया है. साथ ही 44 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया. वहीं दक्षप्रजापति मंदिर से 4 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने मौके पर सभी का सत्यापन किया और जिनके दस्तावेज व गतिविधियां संदिग्ध पाई उन्हें विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत हिरासत में लेकर कार्रवाई की. पुलिस ने देहात क्षेत्र मे कोतवाली गंगनहर में 24, कोतवाली मंगलौर में 11, थाना कलियर में 6, थाना खानपुर में 1 और थाना भगवानपुर में 2 फर्जी बाबाओं को अरेस्ट किया. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऑपरेशन कालनेमि अभियान चलाया गया है. पिछले 20 दिनों के इसके तहत करीब 1442 लोगों को चिन्हित करके उनको वेरीफाई किया गया.