देहरादून में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग, AI आधारित ट्रेडिंग और डिजिटल टोकन में निवेश के नाम पर करीब एक करोड़ 55 लाख रुपए की ठगी की है. देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में मुख्य आरोपी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोप है कि निवेश पर 5 से 8 प्रतिशत ब्याज और कुछ योजनाओं में 15 प्रतिशत तक रिटर्न का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई. रकम वापस मांगने पर नए शुल्क और टोकन खरीदने के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे गए, लेकिन निवेश की रकम वापस नहीं की गई.

 पीड़ित चंद्र बल्लभ शुक्ला के अनुसार फरवरी 2024 में लविश चौधरी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा था. आरोप है कि यहां क्रिप्टो ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बारे में जानकारी देते हुए Meta Trade समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाकर निवेश के लिए कहा गया.

पीड़ित का कहना है कि शुरुआत में 60 हजार रुपये जमा कराए गए और 5 से 8 प्रतिशत तक ब्याज देने का भरोसा दिया गया. इसके बाद तीन महीने में फंड निकालने पर 15 प्रतिशत और छह महीने में निकालने पर 10 प्रतिशत तक रिटर्न देने की बात कही गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *