लिटरेचर फेस्टिवल में CM, बोले स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने पर हो रहा काम

देहरादून में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों और युवाओं के सामने अपने विचार रखे। इस दौरान सीएम ने ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया भारत में महिला राज नेताओं की नई लहर’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सदियों से साहित्य और संस्कृति की उर्वरा भूमि रहा है। महादेवी वर्मा से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर जैसे महान साहित्यकारों ने यहां अपने लेखन की अमिट छाप छोड़ी है। सीएम ने कहा कि देहरादून में आयोजित यह लिटरेचर फेस्टिवल नवोदित और उभरते साहित्यकारों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करेगा।

सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार भी लगातार साहित्य, संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार साहित्य क्षेत्र में विशेष कार्य करने वालों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, साहित्य गौरव सम्मान सहित कई पुरस्कार प्रदान कर रही है। साथ ही, साहित्यकारों के साथ नियमित बैठकें कर उनके सुझावों को शासन की नीतियों में सम्मिलित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *