निरंजनपुर सब्जी मंडी की तीन दुकानों में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में आज दोपहर तीन दुकानों में आग लग गई. दुकानों में आग लगने से सब्जी मंडी में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची.

आग से जलती दुकान में फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया. तीन दुकान में रखा सामान ओर सब्जी,फल जल कर राख हो गए. काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस अनुसार प्रथम दृष्ट्या में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है.

जानकारी के अनुसार निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान की छत पर लगे थर्माकॉल ने आग पकड़ी. फिर धीरे-धीरे नीचे रखे बोरों में सूखे नारियल ने आग पकड़ी ली. उसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया. पास की दो दुकानों में भी भयंकर आग लग गई. साथ ही दुकान के अंदर दुकान का मालिक और मुनीम मौजूद थे. दुकान में आग लगने से दोनों अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर दुकान के अंदर फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला. काफी मशक्कत के बाद 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से तीन दुकान पूरी तरह से जल कर राख हो गई. पास की दो दुकानें भी प्रभावित हुई हैं.

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते हुए दो व्यक्तियों को जलती दुकान से बाहर सुरक्षित निकाला. करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया गया. मंडी में तीन A1 रिंकू शंकर निवासी सब्जी मंडी निरंजनपुर, B2 इंदर कुमार माटा निवासी टर्नर रोड और A2 मोहम्मद असगर की दुकानों में आग लगी है. प्रथम दृष्ट्या में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *