BJP ने जारी की नई टीम, 42 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भाजपा ने उत्तराखंड संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करते हुए कुल 42 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह रही कि इस बार 17 नए चेहरे संगठन में जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि पहली बार पांच महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

बीजेपी की नई टीम में अनिल गोयल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट और श्रीपाल राणा समेत आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दीप्ति रावत, कुन्दन परीहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सतिश लखेडा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट और दीपिका बोहरा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनीयाल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा बनाए गया है।Bjp uttarakhand

इसके अलावा वित्तीय प्रबंधन के लिए पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि मनवीर चौहान को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा की कमान रुचि चौहान भट्ट को सौंपी गई है। वहीं, किसान मोर्चा का नेतृत्व अब महेन्द्र सिंह नेगी करेंगे।

Bjp uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *