देहरादून में एक और मर्डर, जिम से निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या

राजधानी दून में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. शुक्रवार 13 फरवरी सुबह के समय एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. प्रथम सूचना के आधार पर सिल्वर सिटी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना राजपुर पुलिस ने गोली मारे जाने की पुष्टि की है.

पुलिस की और से बताया गया है कि, विक्रम सिंह नाम का ये शख्स जिम से बाहर आ रहा था जब उसको गोली मारी गई. उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.

गोली मारकर हत्या करने की ये घटना राजधानी देहरादून के राजपुर रोड सिल्वर सिटी की है. विक्रम सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी हैं. राजधानी देहरादून में एक और हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है. ये घटना राजपुर थाना क्षेत्र इलाके की है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है.

गौर हो कि, दो दिन पहले ही गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि, पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन की मां ने ही अपने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में अर्जुन का मर्डर प्लान किया था. पुलिस ने देर शाम तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *