उत्तराखंड में IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले, रुद्रप्रयाग के डीएम भी बदले गए

उत्तराखंड में आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. हालांकि, काफी दिनों से तबादला सूची जारी होने की खबर सामने आ रही थी. ऐसे में अब राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी के अलावा अन्य जिम्मेदारियों पर भी बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया है.

उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर तबादला सूची जारी की है. इसको लेकर काफी समय से पहले से ही चर्चा चल रही थी, लेकिन अब जाकर कुछ IAS अधिकारियों के अलावा PCS अधिकारी और सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है.

सूची में सबसे खास नाम प्रतीक जैन का रहा है, जो कि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी हाल ही में बनाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में उन्हें इस पद से हटाया गया है. खास बात ये है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी के रूप में वो एक धार्मिक विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे.

उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अलावा राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इसके तहत इस तबादला सूची में 6 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। इसी तरह चार पीसीएस अधिकारियों के नाम भी इस तबादला सूची में शामिल किए गए हैं.

तबादला सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है. इसी तरह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग और निर्देशक राजकीय मुद्रणालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

PCS Officers Transfers in Uttarakhand

PCS Officers Transfers in Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *