कांवड़ यात्रा में दिखा देश भक्ति का रंग, 101 फीट का तिरंगा लेकर निकले कांवड़िए, देश के सैनिकों को किया समर्पित

कांवड़ यात्रा में भोलेनाथ की भक्ति के साथ देश भक्ति के रंग भी देखने को मिल रहा है. ऐसे ही एक कांवड़ हरिद्वार में शुक्रवार 18 जुलाई को देखने को मिली. हरिद्वार में 101 फीट का तिरंगा कांवड़ लेकर भोले के भक्त निकले है. 101 फीट लंबा तिरंगा हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है.

यूपी के सहारनपुर जिले का सदाशिव ग्रुप है, जिसमें करीब 25 कांवड़िए है, जो पहलगाम हमले को समर्पित 101 फुट के तिरंगे की कावंड़ लेकर हरिद्वार से सहरानपुर जा रहे है. तिरंगा कावंड़ ले जाने वाले कांवड़ियों का कहना है कि वे अपनी इस कावंड़ को अपने देश के सैनिकों के समर्पित करते है. क्योंकि सैनिक देश को सबसे ऊपर मानते है.

कांवड़ियों का कहना है कि अपने परिवार और गांव के लिए तो सभी कांवड़ लेकर जा रहे है, लेकिन उन्होंने देश के लिए कांवड़ ले जाने की सोची. कांवड़ियों ने बताया कि 17 जुलाई को हरिद्वार हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर निकले है. 22 जुलाई को वो सहारनपुर अपने मंदिर पहुंचेंगे. रास्ते में लोगों से काफी प्यार मिल रहा है.

कांवड़िए सुनील और रवि ने बताया कि इस तिरंगा कांवड़ यात्रा की उनका ग्रुप बीते एक साल से तैयारी कर रहा है. 101 फीट लंबे तिरंगे को बनाने में उन्हें करीब डेढ़ महीना लगा है. इस कांवड़ ने जरिए वो यहीं संदेश देना चाहते है, खासकर युवाओं की वो नशे इत्यादि को छोड़े. हमारा देश विश्व गुरु तभी बनेगा जब देश का युवा देश के तरक्की में अपना योगदान देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *