लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज!, तीन दिनों तक लगेगी फूलों की प्रदर्शनी

देहरादून में आज से लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज हो गया। ऐसे में आज से लोकभवन जनता के लिए खुल गए है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि तीन दिनों तक फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आम जनता के लिए दो दिनों तक फ्री में खुला रहेगा।

लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज होने के बाद अगले 2 दिन यानी 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस दौरान लोग फूलों की अलग-अलग प्रजातियों का आनंद ले सकेंगे।

फूलों के साथ प्रदर्शन में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए है। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयोजन में 3 उत्कृष्ट किसानों, 3 महिला किसानों और 3 स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *