CM ने किया ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का विमोचन, खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

सीएम ने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है। मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *