उत्तराखंड: उत्तरकाशी धराली आपदा, पीएम मोदी, अमित शाह ने जताया दुख, सीएम धामी ने रद्द किया दौरा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही पीड़ितों की कुशलता की कामना भी पीएम मोदी ने की है.

पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है.

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन भी दिया है. गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं. केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है. मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए टीमें भेज दी गई हैं,

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी उत्तरकाशी धराली आपदा पर दुख जताया है. राज्यपाल ने सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा का कामना की है. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदार से प्रार्थना है कि वे सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें.

बता दें उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत खीरगाड़ का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से धराली में नुकसान की सूचना है. यहां खीरगाड़ में भयंकर बाढ़ आई है. बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है. बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है. डीएम ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. पुलिस, एसडीआरएफ, आर्मी सहित समस्त आपदा प्रबंधन टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *