हरिद्वार में संत समागम: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में संत समाज ने दिया जनजागरण का संदेश

धर्मनगरी हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम स्थित श्रीजी वाटिका में रविवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, योगगुरु बाबा रामदेव सहित देशभर के प्रमुख संत और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समागम में संत समाज ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था के समर्थन में अपनी राय रखी और इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के बीच इस विषय पर चर्चा करने के साथ-साथ इसके पक्ष में जनजागरण का संदेश देना भी रहा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बार-बार होने वाले चुनावों के कारण समय और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में संत समाज से जनजागरण की भूमिका निभाने की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार के समर्थन में अपनी बात रखी। समागम में संतों की मौजूदगी को देखते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *