सारकोट गांव की प्रधान प्रियंका नेगी ने की सीएम धामी से मुलाकात, क्षेत्र के लिए ये मांग

चमोली के आदर्श गांव सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैंण में मुलाकात की। बता दें प्रियंका सबसे कम उम्र की प्रधान बनी थी। मुलाकात के दौरान प्रियंका ने भराड़ीसैंण से सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने और विगत में सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पढ़कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

प्रियंका ने सीएम धामी से गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था, गांव से जुड़ने वाले आंतरिक मार्गों की अच्छी व्यवस्था, गांव की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने, गांव के रास्तों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने और गांव से सबसे निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने सारकोट की ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा अवगत कराई गई सभी समस्यायों का उचित समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को इन सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य गांवों के लिए भी सारकोट आदर्श बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *